बज्जू में धरना तेज, रणजीतपुरा छात्रा हत्याकांड पर सियासत गरम

 

बज्जू में धरना तेज, रणजीतपुरा छात्रा हत्याकांड पर सियासत गरम
बज्जू में धरना तेज, रणजीतपुरा छात्रा हत्याकांड पर सियासत गरम


बीकानेर ।बीकानेर जिले के बज्जू में राजकीय अस्पताल की मोर्चरी के बाहर रणजीतपुरा थाना क्षेत्र की नाबालिग छात्रा के दुष्कर्म व हत्या मामले को लेकर धरना जारी है। रविवार शाम को प्रशासन से वार्ता विफल रही। धरने में पूर्व मंत्री भंवर सिंह भाटी सहित कई जनप्रतिनिधि पहुंचे। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी, फास्ट-ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और 50 लाख रुपये मुआवजे की मांग पर अड़े हैं।

सूत्रों के अनुसार चार संदिग्धों को डिटेन किए जाने की जानकारी मिल रही है। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.