![]() |
| पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने डूडी व कल्ला के निवास पर जाकर जताया शोक |
बीकानेर // प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे गुरुवार को बीकानेर पहुंची। वे दिल्ली से सीधे नाल एयरपोर्ट पर उतरीं और वहां से अपने काफिले के साथ कांग्रेस नेता स्वर्गीय रामेश्वर डूडी के निवास पर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात कर शोक व्यक्त किया और उन्हे ढांढस बंधाया।
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे इसके बाद पूर्व मंत्री डॉ बीडी कल्ला के निवास पर भी पहुंची जहां उन्होंने कल्ला के बड़े भाई जनार्दन कल्ला की धर्मपत्नी के निधन पर शोक व्यक्त किया। यहां भी राजे ने कल्ला परिवार के लोगों से मुलाकात कर शोक व्यक्त किया और उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी, नगर विधायक जेठानंद व्यास, महावीर रांका सहित अनेक कार्यकर्ता भी साथ थे।
इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि स्वर्गीय डूडी एक अच्छे नेता थे। उनके निधन से प्रदेश को बड़ी क्षति हुई है। जब वे नेता प्रतिपक्ष थे तो कई बार सरकार को जनहित में घेरते भी थे। हम लोगों के बीच में कई मुद्दों पर एक राय भी होती थी। वे किसानों के हित को भली भांति समझते थे। एक समझदार नेता के रूप में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई थी उनके निधन से पूरे प्रदेश को नुकसान हुआ है।
💐🌲🍁🌳🌿Clean City Green City 💐🌲🍁🌳🌿

