JBN NEWS BIKANER

श्री देशवाली कुम्हार पंचायती धर्मशाला ने 350 प्रतिभाओं को सम्मानित किया।

 

श्री देशवाली कुम्हार पंचायती धर्मशाला ने 350 प्रतिभाओं को सम्मानित किया।
श्री देशवाली कुम्हार पंचायती धर्मशाला ने 350 प्रतिभाओं को सम्मानित किया।

श्री देशवाली कुम्हार पंचायती धर्मशाला श्रीकोलायत में कार्तिक पूर्णिमा मेला वार्षिक उत्सव पर सामाजिक सम्मेलन धर्मशाला अध्यक्ष श्री नेनुराम की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। सम्मेलन में मुख्यातिथि श्रीमान रामलाल लखेसर (पप्पु जी) भूतपूर्व अध्यक्ष श्री कुम्हार महासभा बीकानेर, श्रीमान लालचंद गेदर ए सी एन रेल्वे, विशिष्ट अतिथि संरक्षक धुङाराम, शंकरलाल लिम्बा, पुरखाराम गेधर,अशोक बोबरवाल, मानाराम मंगलाव,सरपंच गीता देवी,सीताराम लखेसर,मंचासीन थे। धर्मशाला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के मंचासीन अतिथियों को माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। धर्मशाला कोषाध्यक्ष भंवरलाल गेदर के द्वारा धर्मशाला का लेखा जोखा का हिसाब बताया गया। धर्मशाला संरक्षक धुङारम गेधर ने अतिथियों का व प्रतिभाओं का स्वागत भाषण अपनी मधुर वाणी से किया। संस्था के 50 वे अंक का विमोचन सभी मंचासीन अतिथियों के द्वारा किया गया। सभी प्रतिभाओं का अतिथियों के द्वारा प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर प्रतिभाओं का हौसला बढ़ाया।सताराम लखेसर ने शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए विधार्थियों का आर्थिक सहायता सहयोग की बात कही। दीपाराम गेधर ने जिला स्तरीय पर विशाल छात्रावास बनवाने की अपील की। धर्मशाला में लगातार बतीस दिन आर्य नवलाराम लखेसर की सानिध्य में यज्ञ सम्पूर्ण हुआ। अन्नक्षैत्र प्रभारी कन्हैयालाल गेदर ने बताया कि धर्मशाला में आसोज सुदी पुर्णिमा से मिगसर बदी 1तक 32 दिन तक साधु संत, धर्मशाला में पधारे हुए यात्रीयो के लिए भोजन व्यवस्था, 17दिन गौमाताओं को दलिया बनाकर गौशालाओं में भिजवाने की व्यवस्था की गई। धर्मशाला मंत्री देवकिशन सोखल ने बताया कि 350 प्रतिभाओं को सम्मानित किया, कार्तिक सुदी चौदहस व पुर्णिमा की रात्रि में जागरण व महिला संगीत की चहल पहल रही।मंच का संचालन दीपाराम गेधर ने किया। पंजाब , श्रीगंगानगर हनुमानगढ़,अनुपगढ, बीकानेर संभाग के अलग अलग जगह से पधारे हुए सामाजिक गणमान्य उपस्थित थे l 

💐🍁🌲🌳🌿Clean City Green City 💐🍁🌲🌳🌿







Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.