बीकानेर 21 जून 2025
![]() |
| नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्री कांगड़ा का भव्य स्वागत। |
अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के संभाग अध्यक्ष राजन जैदिया की सिफारिश पर प्रदेश शाखा राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष किशन लाल जैदिया ने तिलोकचंद कांगड़ा को बीकानेर जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है।वर्तमान जिला अध्यक्ष की निष्क्रियता व संगठन के प्रति उदासीनता को ध्यान में रखते हुए यह नई नियुक्ति की गई है।श्री कांगड़ा का कार्यकाल 1 वर्ष के लिए रहेगा श्री कांगड़ा शीघ्र ही अपनी एक महीने के अंदर नव नियुक्त कार्यकारिणी घोषित कर प्रदेश अध्यक्ष को सूचित करेंगे ।
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष त्रिलोक कांगड़ा का आज उनके निवास स्थान पर भव्य स्वागत किया गया इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री चंद्रशेखर चाँवरिया ने कहा कि श्री कांगड़ा सफाई कर्मचारी वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए संगठन के संविधान अनुरूप अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे। तथा संगठन की मजबूती के लिए जिले भर के सफाई कर्मचारी वर्ग के निरंतर संपर्क में रहेंगे,एवं उनके हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। संभाग अध्यक्ष राजन जैदिया ने प्रदेश अध्यक्ष किशन लाल जैदिया का आभार प्रकट करते हुए, श्री कांगड़ा को शुभकामनाएं प्रेषित की एवं प्रसन्नता व्यक्त की है , स्वागत समारोह संबोधित करते हुए जैदिया ने कहा कि श्री कांगड़ा निष्ठा व ईमानदारी से संगठन के दायित्व का निर्वहन करते रहेंगे अपने स्वागत अवसर पर श्री कांगड़ा ने कहा कि व संगठन के प्रति अपनी निष्ठा बनाए रखूंगा एवं सफाई कर्मचारियों के हितों के लिए सदैव संघर्षशील रहूंगा संगठन के संविधान के अनुरूप सफाई कर्मचारी व वाल्मीकि समाज की समस्याओं को लेकर कोई कसर नहीं छोडूंगा अभिनंदन समारोह में चंद्र प्रकाश पंडित, मान सिंह, बंशीधर विवाल, सतीश चाँवरिया पंडित रोहित रविंद्र वाल्मीकि, प्रेमचंद कांगड़ा, सुनील मकवान अरविंद,सुनील चाँवरिया आदि लोगों ने भी श्री कांगड़ा का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
💐🌲🍁🌿🌳Clean City Green City 💐🌲🍁🌿🌳

