मोदी सरकार के 11 साल ग़रीब कल्याण को समर्पित – गोपेश्वर मंडल

 

मोदी सरकार के 11 साल ग़रीब कल्याण को समर्पित – गोपेश्वर मंडल
मोदी सरकार के 11 साल ग़रीब कल्याण को समर्पित – गोपेश्वर मंडल


बीकानेर, गंगाशहर: भारतीय जनता पार्टी गोपेश्वर मंडल द्वारा "विकसित भारत संकल्प सभा – संकल्प से सिद्धि तक" कार्यक्रम का आयोजन शिव शिवा सदन मोदी बगेची बीकानेर में किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता देव किशन मारू राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भाजयुमो ने बताया कि मोदी जी की अधिकांश योजनाएं ग़रीब कल्याण को समर्पित एवं  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों के सफल, प्रभावशाली व दूरदर्शी नेतृत्व में हुए कार्यों और योजनाओं को जनमानस तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा गोपेश्वर मंडल अध्यक्ष प्रेम गहलोत ने की।

कार्यक्रम का  मंच संचालन  महामंत्री मुकेश सेन जय दयाल गोदारा भाजपा गोपेश्वर मंडल द्वारा प्रभावशाली रूप से किया गया। उन्होंने सभी उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए ‘विकसित भारत’ के निर्माण में गोपेश्वर मंडल की सक्रिय भूमिका को रेखांकित किया।

इस अवसर पर भाजपा जिलामहामंत्री श्याम चौधरी, पूर्व अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश गहलोत, उपाध्यक्ष तिलोक लखेसर प्रेम कुमार गहलोत हीरालाल तेजी शिव लाल तेजी, सांगी लाल गहलोत, इंद्रा व्यास, शिव पडिहार, राम दयाल पंचारिया, मुकेश पंवार, राजकुमारी बेद, लक्ष्मण सिंह राजपुरोहित, शशि गहलोत , विष्णु आचार्य, , शिव गहलोत, अनुराधा, लक्ष्मी तंवर, कमलेश मेघवाल, जितेंद्र बन, मूलचंद रामावत,शिव बन, करण सिंह , लक्ष्मण गैदर, किशन मोदी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं व स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही, जिन्होंने देश को विकसित भारत बनाने के इस संकल्प में अपनी भागीदारी का विश्वास व्यक्त किया।

%&*%&*%&*%&*%&*%&*%&*%&*%&*%&*%&



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.