![]() |
| सेवानिवृत पुलिस कर्मियों की समस्याओं पर आईजी बीकानेर ओमप्रकाश गभीरः |
अब हर 3 माह में जिला पुलिस पुलिस अधीक करेगे संगठन के साथ बैठक
बीकानेर। पेन्शन भुगतान में देरी, मृतक आश्रितों के बाया मामलो एवं थाना मे पहचान पत्र जैसे संवेदनशील मुद्दो पर हुई विस्तार से चर्चा।
1 जून, बीकानेर। बीकानेर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश जी द्वारा सेवानिवृत पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की एक अत्यन्त महत्वपूर्ण और संवेदनशील बैठक थाना सदर परिसर स्थित सम्भागार में आयोजित की गई। बैठक मे रेंज के विभिन्न जिलों से आए राजस्थान सेवानिवृत पुलिस कल्याण संस्थान के पदाधिकारियों ने सेवानिवृत पुलिस कर्मियों और उनके परिवारों को आ रही व्यावहारिक दिक्कतो को प्रमुखता से बीकानेर आईजी के समक्ष रखा गया। बैठक में संभागीय अध्यक्ष जगमालराम बिस्सु, बीकानेर जिला अध्यक्ष मनोहरसिंह लूणा, हनुमानढ़ जिला अध्यक्ष आनन्द स्वामी, गंगानगर जिलाध्यक्ष कान्तासिंह एवं प्रदेश महासचिव सलावत खां एवं प्रदेश सचिव सुखदेव व्यास एवं रेंज के सभी जिलों के संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे और अपने अपने सुझाव व समस्याऐ रखी गई। संगठन के पदाधिकारियां द्वारा सेवानिवृत पुलिस कर्मियों के कल्याण से जुडी पेन्शन और बकाया पीएल, यात्रा भत्ता के बिलों के भुगतान में लम्बे समय से अटके हुए का त्वरित निस्तारण किये जाने की मांग की गई तथा मृतक पुलिस कर्मियों के आश्रितों की के परिवारों के लम्बित मामलों का समयबद्ध निपटारा करने का और उन्हे हो रही मानसिक परेशानियों से अवगत करवाया गया। थानों मे रिटायर पुलिस की पहचान एवं परिचय पत्र जारी करने एवं मान सम्मान की भी की भी बात रखी गई।
बीकानेर आईजी द्वारा इन सभी समस्याओं के स्थाई और त्वरित समाधान के लिए बैठक में एक बेहद महत्वपूर्ण सुझाव दिया, जिसे ओमप्रकाश जी आईजी द्वारा तुरन्त स्वीकार करिते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये गये। बीकानेर रेंज के सभी पुलिस अधीक्षक हर माही अनिवार्य रूप से अपने अपने जिलेके राजस्थान सेवानिवृत पुलिस कल्याण संस्थान के पदाधिकारियों के साथ एक विशेष बैठक आयोजित करेगें। इस तिमाही बैठक में स्थानीय स्तर पर पेन्शन भुगजतान, मृतक आश्रितों के मामलों, पेण्डिग यात्रा बिलों आदि से जुडी सभी समस्याओं को सुना जायेगा और मौके पर ही उनका निस्तारण किया जाएगा। आईजी ओमप्रकाश जी ने पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि विभाग अपने सेवानिवृत साथियों और उनके आश्रित परिवारों के प्रति पूरी तरह से संवेदनशील है और किसी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक के अन्त में बीकानेर संभाग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अयूब खा एवं समस्त उपस्थित सेवानिवृत अधिकारियों ने आईजी की इस त्वरित व सकारात्मक पहल के लिए पूरी रेंज के सेवानिवृत पुलिस कर्मियों की ओर से आभार व्यक्त किया।
इस बैठक के पूर्व पुलिस अधिकारी श्री हरिराम गहलोत, श्रीकृष्ण मीणा, अयुब खां, आनन्द स्वामी, कान्तासिंही, जगमालराम बिस्सु, सलावत खां, सुखदेव व्यास, अरूण आहूजा, पी.डी. शर्मा, मांगेराम, गोरधन स्वामी, मांगीलाल लुहानी, रामकिशन, सांवरमल, बलवन्त सिंह बावरी, किशन पारीक, हुक्माराम प्रजापति, हीरालाल, धुकरसिंह, गणेश नाथ, भंवर लाल, ओम प्रकाश चौधरी, महेन्द्र तिवारी, धन्नेसिह राठौड, सतीष यादव, चंवर सिंह शेखावत, प्रताप सिंह, राजवीर सिंह, मनीराम यादव, भवानी सिंह, विजय दान, अनूपसिंह, बनवारी लाल, बद्री प्रसाद ओझा, भैरूसिंह राजवी, श्रवणराम विश्नोई, निरंजन शर्मा, मानसिह, मनोहर सिंह, अयुब खॉ पठान, महबूब अली, हीरालाल, चन्द्र प्रकाश, मेधसिंह राजपुरोहित, राधाकिशन, रामगोपाल राजपुरोहित, असगर मोहम्मद के अलावा अन्य अनेक सेवानिवृत अधिकारी और कार्मिक भी बैठक में मौजूद रहे।
