![]() |
श्रीडूंगरगढ़ में कांग्रेस द्वारा बिजली -पानी की समस्यायों को लेकर विरोध प्रदर्शन
बीकानेर। कांग्रेस नेत्री अंजू पारख ने बताया कि आज बुधवार को शहर कांग्रेस और ब्लॉक कांग्रेस पार्टी श्रीडूंगरगढ़ द्वारा पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा के नेतृत्व में बिजली और पानी की समस्या के संबंध में राज्य सरकार के खिलाफ एक विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा के माध्यम से राज्यपाल महोदय को ज्ञापन सौंपा
और त्वरित कार्रवाई की मांग की। बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए उपखंड कार्यालय तक मार्च किया। उपखंड अधिकारी महोदय ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इस विकट परिस्थिति में आम जनता के हित में कार्य करें और समस्या का समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

