![]() |
| 5 नंबर सिटी डिस्पेंसरी में महिला डॉक्टर द्वारा दुर्व्यवहार मामले में, पूर्व महापौर हाजी मकसूद अहमद धरने पर बैठे |
-सीएमएचओ ने महिला डॉक्टर को हटाया,
-कमेटी करेगी जांच
बीकानेर। बीकानेर शहर के सिटी डिस्पेंसरी नंबर 5 में शनिवार को एक महिला डॉक्टर द्वारा मरीज के साथ दुव्यवहार करने के मामले में सीएमएचओ डॉ. पुखराज साध ने डॉ. बिन्दु बाला को डिस्पेंसरी से हटा दिया है। सीएमएचओ ने कहा कि प्रकरण को लेकर जांच कमेटी बनाई जाएगी, जो प्रकरण की जांच रिपोर्ट तैयार करेगी, उसके बाद उस रिपोर्ट में जयपुर भेजा जाएगा।
बता दें कि सिटी डिस्पेंसरी में शनिवार को तब हंगामा हो गया, जब वहां कार्यरत डॉ. बिन्दु बाला ने मरीज के साथ अभद्रता और दुव्यवहार किया। उसके बाद शिकायत होती है तो यूआईटी पूर्व चेयरमैन मकसूद अहमद सहित बड़ी संख्या में लोग डिस्पेंसरी पहुंच जाते हैं। उसके बाद हंगामा और नारेबाजी के साथ डॉ. बिन्दु बाला को यहां से हटाने की मांग रखी गई। मांग को लेकर मकसूद अहमद सहित बड़ी संख्या में लोग डिस्पेंसरी के बाहर धरना लगाकर बैठ गए और एक ही मांग रखी कि जब तक इस डॉक्टर को यहां से नहीं हटाया जाएगा, धरना चलता रहेगा। देखते ही देखते हंगामे के साथ-साथ वहां लोगों की संख्या भी बढने लगी। पुलिस मौके पर पहुंची और धरनार्थियों से समझाईश की, लेकिन धरनार्थी इस बात पर अड़े रहे कि इस डॉक्टर को यहां से हटाया जाए। धरनार्थियों ने तर्क दिए कि इस महिला डॉक्टर का व्यवहार किसी भी मरीज के साथ सही नहीं है। हरेक मरीज के साथ यह डॉक्टर दुव्यवहार करती है, यहां तक कि जनप्रतिनिधियों को भी नहीं बख्शती। आखिरकार सीएमएचओ डॉ. पुखराज साध ने एक आदेश निकालते हुए डॉ. बिन्दु बाला को अस्पताल से हटा दिया और मुख्यालय जिला प्रजनन एवं बाल स्वास्थ्य अधिकारी बीकानेर कार्यालय किया गया।
