जब नारी शिक्षित, आत्मनिर्भर और सुरक्षित होती है तभी परिवार समाज और देश सशक्त बनता है - शांति चौहान

 

जब नारी शिक्षित, आत्मनिर्भर और सुरक्षित होती है तभी परिवार समाज और देश सशक्त बनता है - शांति चौहान
जब नारी शिक्षित, आत्मनिर्भर और सुरक्षित होती है तभी परिवार समाज और देश सशक्त बनता है - शांति चौहान

 

बीकानेर। आगामी 8 मार्च को  (अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस) के पावन अवसर पर बीजेपी देश्नोक नेता श्रीमती शांति देवी चौहान ने  सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी। एवं सोमवार को अपने प्रेस बयानों में बताया कि महिला सशक्तिकरण केवल एक नारा नहीं, बल्कि समाज के समग्र विकास की आधारशिला है। जब नारी शिक्षित, आत्मनिर्भर और सुरक्षित होती है, तभी परिवार, समाज और राष्ट्र सशक्त बनता है। आज आवश्यकता है कि हम महिलाओं को समान अवसर, सम्मान और निर्णय लेने का अधिकार दें।

नारी शक्ति त्याग, धैर्य और साहस की प्रतीक है। आइए, हम सब मिलकर ऐसा वातावरण बनाएं जहाँ हर बेटी अपने सपनों को खुलकर जी सके और हर महिला आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़े।

“सशक्त नारी, सशक्त समाज – यही विकसित राष्ट्र की पहचान।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.