पुनरासर मेले में जाने वाले पैदल श्रद्धालुओं हेतु मार्ग में लगने वाली सेवा के संबंध में।

 

पुनरासर मेले में जाने वाले पैदल श्रद्धालुओं हेतु मार्ग में लगने वाली सेवा के संबंध में।
पुनरासर मेले में जाने वाले पैदल श्रद्धालुओं हेतु मार्ग में लगने वाली सेवा के संबंध में।



श्री हेमंत कुमार शर्मा, पुलिस महानिरीक्षक, बीकानेर रेंज, बीकानेर व श्री कावेन्द्र सिंह सागर जिला पुलिस अधीक्षक बीकानेर, श्री सौरभ तिवाडी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर बीकानेर, श्री किशनसिंह पुलिस उप अधीक्षक यातायात बीकानेर के निर्देशानुसार दिनांक 28.08. 2025 से 30.08.2025 तक पुनरासर हनुमान जी मेला ग्राम पुनरासर जिला बीकानेर में जाने वाले पैदल श्रद्धालुओं हेतु मार्ग में जगह जगह सेवादाताओ के द्वारा अनेक तरह की सेवा लगायी जायेगी तो इस संबंध में सभी सेवा-दाताओ को सूचित किया जाता है कि आप द्वारा सेवा जिस थाना क्षेत्र (पुलिस थाना नापासर / सेरूणा में लगायी जा रही है, उसी थाना क्षेत्र में वाहनो के आवागमन हेतु पास बाबत आवेदन किया जाये एवं कार्यालय जिला पुलिस अधीक्षक बीकानेर के द्वारा पुनरासर मेला मार्ग में सामान लाने व ले जाने के लिये प्रत्येक सेवा के लिये सिर्फ 02 वाहनो के ही वाहन पास जारी किये जायेंगे एवं सेवादाताओ के द्वारा जिस पुलिस थाना क्षेत्र (पुलिस थाना नापासर/सेरूणा) में सेवा लगायी जा रही है, उसी संबंधित पुलिस थाना में वाहन अनुमति पास हेतु वाहन संबंधित संपूर्ण कागजात जमा करवाने है एवं संबंधित थाना क्षेत्र के द्वारा जमा करवाये गये वाहन संबंधित कागजात चैक किये जायेगे व वाहन के संबंध में कागजात पूर्ण होने की स्थिति में ही वाहन अनुमति पास जारी होगे।

यातायात पुलिस सभी सेवा-दाताओ को यातायात नियमों की पालना करने की अपील करती है एवं सुगम यातायात संचालन में सहयोग की आशा करते है।

💐🌲🍁🌿🌳Clean City Green City 💐🌲🍁🌿🌳




Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.