मैं पल दो पल का शायर हूं कार्यक्रम संपन्न

 

मैं पल दो पल का शायर हूं कार्यक्रम संपन्न
मैं पल दो पल का शायर हूं कार्यक्रम संपन्न 

 

 रफ़ी कला केंद्र की ओर से आज दिनांक 24 अगस्त 2025 शाम को 5:00 बजे अपने कार्यालय में पार्श्व गायक सुरों के बेताज  बादशाह स्वर्गीय मुकेश जी की पुण्यतिथि पर  *** मैं पल दो पल का शाइर हूं *** फिल्मी गीतों का कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम संयोजक सिंगर  मुनव्वर रफ़ी और शेख मोहम्मद सलीम हाशमी के अनुसार संगीत के इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नेताजी और समाजसेवी और संगीत कला प्रेमी जनाब अनवर अजमेरी साहब  ने स्वर्गीय मुकेश जी के छायाचित्र पर माला पहना करके कार्यक्रम की शुरुआत की । कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमान डॉक्टर देवदत्त दुबे संगीत कला प्रेमी ने दीप जला करके इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाया और  इस कार्यक्रम में विशेष मेहमान जनाब साबिर जी पावड  डा . साबीर पवार  कासीम बीकानेरी संगीत कला प्रेमी , जनाब इरशाद जी गोरी संगीत कला प्रेमी , कांग्रेस कि नेता श्री मंजू गोस्वामी संगीत कला प्रेमी , श्रीमान अशोक जी सोनी,  जनाब सैयद अख्तर अली संगीत कला प्रेमी , श्रीमान  रोमी राज जी सदा रंगानी विशेष मेहमान थे इस कार्यक्रम में बीकानेर के जाने-माने गायक कलाकार शेख़ मोहम्मद सलीम हाशमी , सिंगर मुनव्वर रफ़ी,  अनवर अजमेरी , जवाहर जोशी , अरुण जोशी,  नवल  गोयल,  शैलेंद्र चौहान ,  मंजू गोस्वामी , निहारिका गर्ग , मोहसिन पठान,  सैयद जाकिर हुसैन, सिराजुद्दीन  खोकर आदि गायक कलाकारो ने मुकेश जी के गाए हुए गानों को अपनी आवाज में गाकर के कार्यक्रम में खूब रंग जमाया और इस कार्यक्रम का मंच संचालन शेख़ मोहम्मद सलीम हाशमी  ने किया । और इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नेताजी जनाब अनवर अजमेरी ने सभी आए हुए मेहमानों काे कलाकारों को और श्रोताओं को धन्यवाद दिया l 

🌲🍁🌿🌳💐Clean City Green City 💐🌲🍁🌿🌳




Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.