![]() |
| लालेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में कल मनाया जाएगा गुरु पूर्णिमा महोत्सव। |
लालेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में कल मनाया जाएगा गुरु पूर्णिमा महोत्सव। बीकानेर बुधवार 9 जुलाई 2025। श्री लालेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में परम पूज्य ब्रह्मलीन श्री स्वामी संवित् सोमगिरी जी महाराज के पवित्र कृपामह प्रवाह के अंतर्गत श्रीगुरु-व्यास पूर्णिमा महोत्सव मंदिर अधिष्ठाता पूज्य स्वामी श्रीविमर्शानंदगिरि जी गिरी जी महाराज के सानिध्य में मनाया जाएगा। इस अवसर पर पूज्य स्वामी सुबोधगिरी जी महाराज, पूज्य स्वामी सुधीरानंदगिरि जी महाराज, पूज्य स्वामी राजेश्वरगिरी जी महाराज की भी सहभागिता रहेगी। मानव प्रबोधन प्रन्यास के विजेंद्र सिंह भाटी के अनुसार प्रातः 7:30 बजे गुरु समाधि मंदिर में पूजन अर्चना के पश्चात प्रातः 9:00 बजे गुरु मंडल में पूजन अभिषेक अर्चना एवं शास्त्र पाठ होगा। 10:00 बजे पूज्यश्री स्वामी जी महाराज द्वारा प्रवचन होगा प्रातः 10:30 बजे सामूहिक श्री गुरु-पूजन होगा । इस इस महोत्सव के सफल आयोजन हेतु पूज्यश्री स्वामी जी महाराज के सानिध्य में सभा का आयोजन किया गया। जिसमें सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंप गई।
💐🌲पेड़ बचाओ ,पेड़ लगाओ,बेटी बचाओ ,बेटी पढ़ाओ 🍁🌳

