JBN NEWS BIKANER

खेल जीवन का आधार, जीवन उन्नति का स्तंभ

 

खेल जीवन का आधार, जीवन उन्नति का स्तंभ

खेल जीवन का आधार, जीवन उन्नति का स्तंभ
खेल जीवन का आधार, जीवन उन्नति का स्तंभ


शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले कोटा शहर के 163 विद्यार्थी खिलाड़ियों से किया खेल संवाद, किया सम्मानित


कोटा। राजस्थान सरकार के माननीय शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर ने राज्य स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग लेकर लौटे कोटा शहर के विद्यार्थी खिलाड़ियों के साथ विशेष खेल संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर कोटा जिले के लगभग 163 विद्यार्थी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। शिक्षा मंत्री ने सभी खिलाड़ियों से सीधे संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा खेलों में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।


कार्यक्रम का आयोजन कार्यालय मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, कोटा शहर एवं शिक्षा सहकारी 696 कोटा बारां के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम की थीम "खेल जीवन का आधार, जीवन उन्नति का स्तंभ" रखी गई।


इस अवसर पर विशेष अधिकारी श्री सतीश गुप्ता, जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय माध्यमिक श्री रामचरण मीणा, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी श्री रूपेश जी, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कोटा शहर श्रीमती नवीन कुमारी जी, शिक्षा सहकारी 696 कोटा बारां के अध्यक्ष श्री प्रकाश जायसवाल,  अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी शिक्षा अधिकारी रूपनारायण उप जिला शिक्षा अधिकारी खेलकूद श्री सूरज करण जी, उप जिला शिक्षा अधिकारी खेलकूद श्री शिवराज चौधरी सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।


कार्यक्रम में कोटा शहर के उन विद्यालयों के संस्था प्रधानों को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में सर्वाधिक विद्यार्थी खिलाड़ियों की सहभागिता सुनिश्चित की। इसमें प्रथम स्थान पर महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय मल्टीपरपज, गुमानपुरा, द्वितीय स्थान पर महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय आरएसी कॉलोनी तथा तृतीय स्थान पर महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय बड़ी महारानी रहा।


जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय माध्यमिक कोटा श्री रामचरण मीणा ने कहा कि राजस्थान में इस प्रकार का खेल संवाद एवं खिलाड़ी सम्मान कार्यक्रम पहली बार आयोजित किया गया है। इसका उद्देश्य खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना, खेल प्रतिभाओं को उचित सम्मान देना तथा विद्यालय स्तर पर खेल गतिविधियों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि इसी पहल को आगे बढ़ाते हुए कोटा जिले के सभी ब्लॉकों में भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।


कार्यक्रम संयोजक एवं पर्यावरण मित्र शारीरिक शिक्षक श्री शिव प्रकाश शर्मा ने बताया कि शिक्षा मंत्री जी के साथ सीधे संवाद करने और सम्मान प्राप्त करने से सभी विद्यार्थी खिलाड़ी गौरवान्वित एवं उत्साहित महसूस कर रहे थे। इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में खेल भावना, आत्मविश्वास और आगे बढ़ने का संकल्प मजबूत करते हैं।


कार्यक्रम के सफल आयोजन में शिक्षा सहकारी 696 कोटा बारां का विशेष योगदान रहा। आयोजन का मुख्य उद्देश्य खेल प्रतिभाओं को पहचान, प्रोत्साहन एवं सम्मान प्रदान कर कोटा शहर को खेलों के क्षेत्र में नई पहचान दिलाना है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.