JBN NEWS BIKANER

टाउन हॉल का किराया घटने से रंगकर्मियों में खुशी, कलेक्टर का जताया आभार

टाउन हॉल का किराया घटने से रंगकर्मियों में खुशी, कलेक्टर का जताया आभार

टाउन हॉल का किराया घटने से रंगकर्मियों में खुशी, कलेक्टर का जताया आभार




 बीकानेर। टाउन हॉल के किराए में कमी किए जाने के निर्णय से बीकानेर के रंगकर्मियों में खुशी और उत्साह का माहौल है। इसे कला एवं संस्कृति को प्रोत्साहन देने वाली सकारात्मक पहल बताते हुए बीकानेर थिएटर यूनिट के तत्वावधान में अभिषेक आचार्य के नेतृत्व में रंगकर्मियों के प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर निशांत जैन एवं बीकानेर विकास प्राधिकरण की आयुक्त स्नहेल धायगुडे से मुलाकात कर आभार जताया। इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा भी उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि अधिक किराए के कारण स्थानीय नाट्य संस्थाओं और सांस्कृतिक संगठनों को कार्यक्रम आयोजित करने में आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। किराए में कमी से युवा कलाकारों और नाट्य संस्थाओं को प्रस्तुतियां आयोजित करने में सहूलियत मिलेगी। जिला कलेक्टर और बीकानेर विकास प्राधिकरण आयुक्त ने उम्मीद जताई कि अब रंगकर्मी अधिक नाटकों का मंचन करेंगे, जिससे शहर के दर्शकों को बेहतर प्रस्तुतियां देखने का अवसर मिलेगा। प्रतिनिधिमंडल में वरिष्ठ रंगकर्मी रमेश शर्मा, सुरेश हिंदुस्तानी, उत्तम सिंह, विजय सिंह शेखावत, सुरेश पूनिया  और विनोद पारीक सहित अनेक रंगकर्मी शामिल रहे। बताते दें कि बीकानेर के सभी रंगकर्मियों, रजिस्टर्ड संगीत संस्थाओं के अध्यक्ष एवं संगीत कला प्रेमियों ने मिलकर आवाज उठा आई थी किराया वृद्धि को कम करने को लेकर।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.