JBN NEWS BIKANER

पूर्व मंत्री भंवर सिंह भाटी के पिता के निधन पर उमड़ा जनप्रतिनिधियों का हुजूम, हदा गांव पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

बीकानेर। पूर्व मंत्री भंवर सिंह भाटी के पिता के निधन पर हदा गांव में बुधवार को शोक संवेदनाएं व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा। विभिन्न जनप्रतिनिधि गांव पहुंचकर पूर्व मंत्री भंवर सिंह भाटी एवं उनके परिजनों से मिले और इस दुखद घड़ी में अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

इस दौरान विधायक जेठानंद व्यास, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारीलाल बिश्नोई   हदा गांव पहुंचे। सभी नेताओं ने भंवर सिंह भाटी और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा दिवंगत के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

जनप्रतिनिधियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने

की कामना की। इस दौरान क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक और ग्रामीण भी उपस्थित रहे तथा दिवंगत को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.