JBN NEWS BIKANER

कोट गेट के आस पास आतिशबाजी के अस्थायी लाइसेंस बिल्कुल नहीं दिए जाएं- कोचर

 

कोट गेट के आस पास आतिशबाजी के अस्थायी लाइसेंस बिल्कुल नहीं दिए जाएं-  कोचर
कोट गेट के आस पास आतिशबाजी के अस्थायी लाइसेंस बिल्कुल नहीं दिए जाएं-  कोचर



बीकानेर कोट गेट के बिल्कुल नजदीक केवल जी पंसारी की दुकान पर आग लगी! लेकिन भीड़ भाड़ वाले इस इलाके में कोई जन हानि नहीं हुई ।कोट गेट बीकानेर का मुख्य बाजार है और यहां पर त्योहारों के दिनों में हजारों से भी ज्यादा लोगों की संख्या सामान खरीदने लोग घूमने और बाजार देखने भी आते है पूर्व में कई साल पहले कोटगेट के बिल्कुल नजदीक एक आतिशबाजी की दुकान में आग लगी थी और जनहानि भी हुई थी।

 इस कोटगेट के नजदीक बहुत सारी दुकानों को आतिशबाजी बेचने का अस्थाई लाइसेंस दिया जाता है!जो कि कभी भी किसी बड़ी धटना घटित हो सकती है । अग्निशमन वाहन भी बहुत मुश्किल से पहुंच पाते हैं। आज हुई अग्नि कांड घटना और पूर्व में भी हुई घटना को देखते हुए कोट गेट के आसपास कम से कम 300 मीटर दायरे तक आतिशबाजी का कोई अस्थायी लाइसेंस नहीं दिया जाना चाहिए ।  आज इस संबंध में बीकानेर कोट गेट  व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय कोचर के द्वारा जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन भी दिया गया!  ऐसी कोटगेट व्यापार मंडल की मांग है ।

पिछले साल सादुल स्कूल के सामने रामपुरिया कटला के गेट पर मात्र 3फिट चौड़ी दुकान मे फटाके की दुकान लगा लि गई थी जबकि कटले के अंदर कपडे प्लास्टिक और कई ज्वलन सील सामान की दुकाने है!ये कटला कोतवाली थाने एरिया मे स्थित है!

प्रशासन ऐसे स्थान पर आंख बंद कर अवैध लाइसेंस कैसे दे सकता है!ऐसी जगहों पर आतिशबाजी दुकान के अस्थाई लाइसेंस बिल्कुल नहीं दिया जाना चाहिए!

और कोटगेट से 300 मीटर दायरे में अस्थाई लाइसेंस आतिशबाजी के बिल्कुल नहीं दिए जाने चाहिए! किसी भी तरह की अग्निकांड और जनधन की हानि हो सकती है!


 विजय कोचर अध्यक्ष कोटगेट व्यापार मंडल बीकानेर 9571281111

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.