JBN NEWS BIKANER

बीकानेर में ज्वेलर्स की दुकान को चोरों ने बनाया निशाना

 

बीकानेर में ज्वेलर्स की दुकान को चोरों ने बनाया निशाना
बीकानेर में ज्वेलर्स की दुकान को चोरों ने बनाया निशाना


-छत की पटिया तोड़कर अंदर घुसे चोर


 -जस्सूसर गेट क्षेत्र में पीआर ज्वेलर्स में लगातार दूसरी बार हुई चोरी


बीकानेर। शहर में चोरी की वारदातों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला जस्सूसर गेट क्षेत्र स्थित पीआर ज्वेलर्स का सामने आया है। सारण पेट्रोल पंप के सामने स्थित इस ज्वेलरी की दुकान को चोरों ने निशाना बनाया। हैरानी की बात यह है कि इस दुकान में पहले भी चोरी की वारदात हो चुकी है और अब लगातार दूसरी बार चोरों ने यहां हाथ साफ किया है।

जानकारी के अनुसार, चोर दुकान में प्रवेश करने के लिए छत की पटिया तोड़कर अंदर घुसे। इसके बाद दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सुबह दुकानदार राजेश सोनी दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। चोरी की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर नया शहर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की।

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

पूरी घटना के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं। पुलिस इस आधार पर चोरों की पहचान करने और वारदात से जुड़े सुराग जुटाने में लगी है।

एक ही दुकान में दूसरी बार चोरी से व्यापारियों में चिंता

पीआर ज्वेलर्स में लगातार दूसरी बार चोरी की घटना सामने आने से स्थानीय व्यापारियों में चिंता का माहौल है। व्यापारियों का कहना है कि बाजार और दुकानों की सुरक्षा को लेकर प्रभावी कदम उठाए जाने की जरूरत है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। चोरी में कितने की संपत्ति पार हुई है और वारदात में कितने लोग शामिल थे, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.