JBN NEWS BIKANER

अंतराष्ट्रीय ओर राष्ट्रीय पैरा खिलाड़ियों सहित समाजसेवियों पत्रकारों का सम्मान समारोह

 

अंतराष्ट्रीय ओर राष्ट्रीय पैरा खिलाड़ियों सहित समाजसेवियों पत्रकारों का सम्मान समारोह
अंतराष्ट्रीय ओर राष्ट्रीय पैरा खिलाड़ियों सहित समाजसेवियों पत्रकारों का सम्मान समारोह

बीकानेर समस दिव्यांग सेवा संस्थान  द्वारा अंतर्राष्ट्रीय ओर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के  पैरा खिलाड़ियों  का एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया  गया । 

संस्थान की अध्यक्ष मंजू गुलगुलिया ओर उपाध्यक्षय लक्ष्मण रामावत द्वारा आयोजित ये आयोजन रिद्धि सिद्धि गार्डन में बहुत भव्य स्वरूप में श्री गणेश मंदिर के सम्मुख आयोजित किया गया ।

रिद्धि सिद्धि परिवार से स्वागतकर्ता श्री के सी डागा श्री उम्मेद कुमार जैन श्रीमती संतोष देवी शर्मा एवं श्रीमती भावना खत्री  कार्यक्रम में उपस्थित रही । 

सम्मान समारोह में विभिन्न स्तरीय पैरा स्पोर्ट्स के खिलाड़ियों में दुर्गा गहलोत  रविन्द्र कूकना गुंजन पदम सिंह सहित संस्थान के अनेक पैरा खिलाड़ियों का सम्मान किया गया । 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथी श्रीमति निरज गुप्ता समाजसेवी श्री रामलाल प्रजापत वयोवृद्ध श्री गणेश महाराज  पुर्व अध्यक्ष श्री करणी मन्दिर से कैलाशदान सवाई सिह अध्यापक जयपाल मारू  राजबाला  यादव खत्री समाज की अध्यक्ष  राधा खत्री सहित सभी का शाल  ओर स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया ।  कार्यक्रम में बीकानेर से  सोशल मीडिया ओर प्रिंट मीडिया से पहुंचे पत्रकार  दिलीप गुप्ता प्रकाश सामसुखा  के. कुमार आहूजा उद्योगपति पंकज कंसल का शाल, अभिनंदन पत्र देकर अभिनन्दन दिया गया. । कार्यक्रम में पधारे श्री अग्रसेन वेलफेयर सोसायटी  के प्रवीण मित्तल ओर गगन अग्रवाल द्वारा पैरा खिलाड़ी की दिव्यांग खिलाड़ी गुंजन को उसके खेल में उपयोगी आरामदायक व्हील चेयर भेंट कर खिलाड़ि को खेल के लिए उत्साहवर्धन कर सहयोग किया ।संस्थान के सहसचिव श्री रोशन लाल बोरड श्रीमती शुमंगला  बोरड फरीदाबाद द्वारा संस्थान इक्यावन हजार रुपये की आर्थिक सहयोग किया ।संस्थान अध्यक्ष मंजू गुलगुलिया ने दिव्यांग बच्चों को भरोसा दिलाया कि बच्चों के लिए खेल ओर अभ्यास करने में ध्यान देना है । उपाध्क्षय रामावत ने कहा कि आर्थिक सहयोग की कभी कमी नहीं आने  दी जाएगी । संस्थान के सहसचिव ने मंच संचालन करते आगंतुक सभी का आभार धन्यवाद दिया ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.