JBN NEWS BIKANER

एकीकृत भारत के निर्माण में सरदार पटेल का योगदान अविस्मरणीय : डॉ. सुरेंद्र कुमार

 

एकीकृत भारत के निर्माण में सरदार पटेल का योगदान अविस्मरणीय : डॉ. सुरेंद्र कुमार
एकीकृत भारत के निर्माण में सरदार पटेल का योगदान अविस्मरणीय : डॉ. सुरेंद्र कुमार



सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज में लौह पुरुष की 151वीं जयंती पर पुष्पांजलि, राष्ट्र निर्माण में योगदान का किया स्मरण


दिनांक 31 अक्टूबर, बीकानेर। भारत के प्रथम गृहमंत्री एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज परिसर में उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। कॉलेज प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. सुरेंद्र कुमार ने पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर एकीकृत भारत के निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान का स्मरण किया।


इस अवसर पर डॉ. सुरेंद्र कुमार ने कहा कि एकीकृत भारत के निर्माण में सरदार वल्लभभाई पटेल की अहम भूमिका रही। उनके योगदान के बिना आधुनिक भारत की कल्पना करना संभव नहीं होता। उन्होंने देश को एक सूत्र में पिरोने में सरदार पटेल की भूमिका को अविस्मरणीय बताया।


कार्यक्रम में पीबीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉ. बी.सी. घीया, एसएसबी अधीक्षक डॉ. संजीव बुरी, डॉ. एन.एल. महावर, डॉ. सुरेंद्र जीनगर, डॉ. अरुण भारती एवं डॉ. मनोज माली सहित अन्य चिकित्सकों और नर्सिंग अधिकारियों ने भी सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.