![]() |
पीबीएम अस्पताल के एआरटी प्लस सेंटर में कार्यालय समय के दौरान होगी कार्यवाही, स्वप्रमाणित प्रतिलिपियां लाना अनिवार्य
*दिनांक 31 अक्टूबर, बीकानेर। पीबीएम अस्पताल स्थित एआरटी प्लस सेंटर, बीकानेर की ओर से एचआईवी/एड्स से प्रभावित पेंशन के लिए पात्र मरीजों को आवश्यक दस्तावेज जमा करवाने की सूचना जारी की गई है। पात्र मरीज 2 एवं 3 नवंबर को कार्यालय समय में केंद्र पर उपस्थित होकर दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतिलिपियां जमा करवा सकेंगे।
केंद्र के नोडल अधिकारी डॉ. बी.एल. मीणा, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी.एल. हटीला एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी.एस. शर्मा ने पात्र मरीजों से निर्धारित तिथियों पर आवश्यक दस्तावेज साथ लाने की अपील की है, ताकि पेंशन आवेदन की प्रक्रिया समय पर पूरी की जा सके।
ये दस्तावेज लाना आवश्यक
जारी सूचना के अनुसार आधार कार्ड, जन आधार कार्ड, बैंक पासबुक तथा एआरटी कार्ड, राशन कार्ड अथवा पंजीयन संबंधी दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतिलिपियां जमा करवानी होंगी। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के आवेदकों को जाति प्रमाण पत्र की स्वप्रमाणित प्रतिलिपि भी साथ लानी होगी।
अधूरे दस्तावेज स्वीकार नहीं होंगे
केंद्र की ओर से स्पष्ट किया गया है कि सभी दस्तावेजों की प्रतिलिपियां आवेदक द्वारा स्वयं सत्यापित होनी चाहिए। अधूरे अथवा बिना सत्यापित दस्तावेज स्वीकार नहीं किए जाएंगे। एचआईवी/एड्स से प्रभावित पात्र मरीजों से निर्धारित तिथियों पर एआरटी प्लस सेंटर पहुंचकर पेंशन आवेदन संबंधी आवश्यक कार्यवाही पूरी करवाने का आग्रह किया गया है।
