![]() |
| पेंशनर्स मीट में किया वरिष्ठ बैंकर्स का सम्मान |
भारतीय स्टेट बैंक के प्रशासनिक कार्यालय, बीकानेर द्वारा एसबीआईएलडी में पेंशनर्स मीट का आयोजन किया गया । बैंक के उपमहाप्रबन्धक सौम्य रंजन साहू ने अपने संबोधन में 75 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के पेंशनर्स को स्वस्थ व दीर्घायु होने की शुभकामनाएं दी तथा अपील की कि वर्तमान में साइबर क्राइम से स्वयं को बचावें तथा अन्यों को भी इससे बचने के उपाय बताएं । इस अवसर पर साइबर क्राइम पर वीडियो के माध्यम से साइबर क्राइम के तरीकों के बारे में भी बताया । सहायक महाप्रबन्धक सुजीत कुमार सुमन, अभिषेम माथुर व निदेशक विभास झा ने 75 वर्ष के अधिक आयु वाले एसबीआई के पेंशनर्स को शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया । इस अवसर पर वाई के शर्मा योगी, एस डी नागल,आर के श्रीमाली, आनंद शुक्ला, सैयद मुश्ताक अली व आर के शर्मा ने पेंशनर्स की समस्याओं के बारे में ध्यान आकर्षित किया व मेडिकल पॉलिसी, केशलेस सुविधा, डिस्पेंसरी सुविधा बढाने की मांग की । ऑल इंडिया रिटायर्ड बैंक एम्पलाईज एसोसियेशन के प्रांतीय महासचिव आर के शर्मा ने बैंक प्रबन्धन द्वारा पेंशनर्स के सम्मान के लिये आभार प्रकट किया । कार्यक्रम संचालन बैंक के मुख्य प्रबन्धक प्रदीप वर्मा ने किया व सुनील गुप्ता ने सहयोग किया ।
