![]() |
| बीकानेर नगर निगम महापौर अनिल कल्ला ने पार्षदों के साथ मीटिंग की |
बीकानेर। नगर निगम महापौर अनिल कल्ला ने आज निगम आयुक्त एवं अन्य उच्च अधिकारियों के साथ आगामी त्योहारी सीजन एवं नगरीय विकास को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की बैठक में अधिकारियों को आगामी दीपावली त्यौहार को ध्यान में रखते हुए 10 दिवसीय विशेष कार्य योजना बनाकर कार्य करने एवं उसके क्रियान्वयन के संदर्भ में निर्देश दिए उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए की जनप्रतिनिधियों के सम्मान में किसी भी प्रकार की कोई कोताही सहन नहीं की जाएगी उन्होंने अधिकारियों को कहा कि वे ईमानदारी के साथ अपने शहरों के विकास के लिए कार्य करें अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों के संदर्भ में अपनी वास्तविक स्थिति से अवगत कराया महापौर अधिकारियों को कहा कि वर्तमान में बीकानेर में नगर निगम में वित्तीय कूप्रबंध के कारण आर्थिक स्थिति बहुत खराब हो रखी है उसको पटरी पर लाना है सीवरेज कंपनी द्वारा पूरे शहर में सीवरेज कार्य पूर्ण करने के पश्चात अपनी शर्तों के अनुरूप सड़क निर्माण न करने के कारण पूरा शहर जगह से खुदा हुआ है आगामी त्योहारी सीजन के संदर्भ अधिकारियों को कहा कि वे इस संदर्भ में उचित कार्रवाई करें नए सफाई के टेंडर में शर्तों के अनुरूप कार्य संपादित करावे इससे पूर्व विभिन्न पार्षदों से प्राप्त शिकायतों एवं फीडबैक के साधा गएर विभिन वार्डों में समस्याओं के निस्तारण हेतु भी अधिकारियों को निर्देश दिए पार्षदों ने महापौर के साथ बैठक में अपने-अपने वार्डों की समस्याएं बताई।
