JBN NEWS BIKANER

सड़क पर ऊन का अपशिष्ट फैलाना पड़ा भारी

 

सड़क पर ऊन का अपशिष्ट फैलाना पड़ा भारी
सड़क पर ऊन का अपशिष्ट फैलाना पड़ा भारी


रीको ने सात फर्मों को थमाया चेतावनी नोटिस


 बीकानेर। औद्योगिक क्षेत्र रानी बाजार में सड़क सीमा पर ऊन का अपशिष्ट फैलाने और आमजन के आवागमन में परेशानी पैदा होने के मामले में रीको ने संबंधित नौ इकाईयों को अंतिम चेतावनी जारी की है। जिसमें मैसर्स श्री वूलन इंडस्ट्रीज, मैसर्स कोठारी स्पिीनर प्रा.लि., वूलन इंडस्ट्रीज, सी.एच. वूलन मील प्रा.लि., मैसर्स स्वास्तिक लाईम एवं केमिकल वक्र्स, मैसर्स जे.के. वूलन इंडस्ट्रीज, मैसर्स सुराणा वूलन प्रा.लि., मैसर्स सिपाणी इण्डस्ट्रीज, मैसर्स सुमन वूलन मील शामिल है।

रीको के इकाई प्रभारी द्वारा जारी नोटिस पत्र में बताया गया कि निरीक्षण के दौरान विभिन्न औद्योगिक भूखंडों में ऊन का अपशिष्ट सड़क सीमा में डालकर रखा हुआ पाया गया। इससे सड़क पर आवागमन प्रभावित होने के साथ आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रीको ने संबंधित इकाईयों को पत्र जारी होने के सात दिनों के अंदर सड़क सीमा से अपशिष्ट हटाने तथा भविष्य में सड़क सीमा में किसी प्रकार का अपशिष्ट नहीं डालने के निर्देश दिए हैं। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि निर्देशों की पालना नहीं होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। हालांकि जारी पत्र में लाइसेंस अथवा श्वष्ट समाप्त करने का स्पष्ट उल्लेख

 नहीं है, बल्कि नियमों की पालना नहीं करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.