JBN NEWS BIKANER

लूणकरणसर पालिका को मिला नया मुखिया

 

लूणकरणसर पालिका को मिला नया मुखिया
लूणकरणसर पालिका को मिला नया मुखिया 

 चंद्रमोहन डाल ने संभाली चेयरमैन की कुर्सी

बीकानेर। नगरपालिका लूणकरणसर में शुक्रवार को नए बोर्ड की शुरुआत हुई। नवनिर्वाचित चेयरमैन चंद्रमोहन डाल ने विधिवत रूप से पदभार ग्रहण करते हुए नगरपालिका के कामकाज की जिम्मेदारी संभाल ली।

पदभार ग्रहण कार्यक्रम के दौरान नगरपालिका से जुड़े पार्षदों के साथ भाजपा पदाधिकारी और कस्बे के कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। इस दौरान चंद्रमोहन डाल का स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

कार्यभार संभालने के बाद चेयरमैन डाल ने नगरपालिका क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने, आमजन से जुड़ी समस्याओं के समाधान और मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने को प्राथमिकता देने की बात कही।

 कार्यक्रम में उप चेयरमैन हनुमाननाथ, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रकाशनाथ भगासरा, बेगाराम ज्याणी, कानाराम गोदारा, पार्षद राजपाल शेखावत, कानदास स्वामी, देवीलाल बिजारणियां सहित विजय पूरी, सावंतराम पंचार, गणेश गौरीसरिया, इतिहास गौड़, विकास प्रजापत, जयदेव पंवार समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.