![]() |
| क्ले पेपर से निर्मित इको फ्रेंडली भगवान श्री बाल गणेश प्रतिमा का मौहल्ले के चौक में ही धूमधाऔरम से किया विसर्जन |
➖➖➖➖➖➖➖➖
बीकानेर। गवर्नमेंट प्रेस रोड़ के समीप धोबी धोरा क्षेत्र में आयोजित हो रहे गणेश उत्सव का समापन शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर श्री गणेश प्रतिमा का मौहल्ले के चौक में ही पूर्ण विधि विधान से विसर्जन के साथ हुआ।
विसर्जन के अवसर पर भगवान श्री गणेश जी की खोल भराई के साथ विशेष आरती की गई। पुष्प वर्षा, आतिशबाजी और जय श्री गणेश के जयकारों के साथ पूरे माहौल को गुंजायमान करते हुए भक्तों ने अत्यन्त उत्साह और उमंग के साथ अगले वर्ष पुनः श्री गणेश जी के आगमन की मंगलकामना करते हुए बड़े पात्र में पानी और पुष्प भरकर धूमधाम से विसर्जन किया । इस अवसर पर बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी उपस्थित रहे।
मोहल्लेवासियों द्वारा विगत अनेक वर्षों से इको फ्रेंडली गणपति प्रतिमा की स्थापना और खुले चौक में ही विसर्जन कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश प्रसारित करने का प्रयास किया जा रहा है।
गौरतलब है कि इस गणेश उत्सव में अहमदाबाद से विशेष रूप से मंगवाई गई क्ले और पेपर निर्मित इको फ्रेंडली बाल गणेश प्रतिमा की स्थापना के साथ धूमधाम से शुरू हुए आयोजन में छप्पन भोग, सुंदरकांड, भजन संध्या सहित अनेक सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया।
शुक्रवार को गणेश प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, रवि, जयंत, मनीष, गवरा, वीणा, अदिति, दृष्टि, सोमांशु, आदित्य, ऋषभ, गजानंद, लोकेश, लक्ष्मण, हनुमान, दुर्गा, ललिता, शोभा, ज्वाला, रामदेव, रमेश गौड़, निर्मला, गौरव, हिमांगी, प्रगति, बटुक महाराज इत्यादि भक्तजन उपस्थित रहे।
