![]() |
| उप महापौर का सम्मान- श्री रूद्र हनुमान सेवा समिति |
26 सितंबर, बीकानेर
श्री गुरु अर्जुन दास सत्संग भवन एवं श्री रूद्र हनुमान सेवा समिति द्वारा नवनिर्वाचित बीकानेर के उपमहापौर पंकज गहलोत का फूल माला व साफा पहनाकर और संस्था का सम्मान प्रतीक भेंट कर सम्मानित किया गया। संस्था के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गुरु अर्जुन दास जी द्वारा पंकज गहलोत को शुभाशीष प्रदान की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और आशा की गई कि वे इस पद पर रहकर बीकानेर के विकास कार्यों में अपना अमूल्य योगदान देंगे और इस पद की जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे। उपमहापौर द्वारा श्री गुरु दास जी व सदस्यों का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में श्री गुरु अर्जुन दास जी, अभिषेक गुप्ता, उषा गुप्ता व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
