![]() |
| अचानक ब्रेक लगाने से फिसली स्कूटी |
घायल मजदूर ने इलाज के दौरान तोड़ा दम
बीकानेर। नोखा रोड पर ब्रेकर के पास स्कूटी फिसलने से घायल हुए मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक पिछले करीब एक वर्ष से बीकानेर में रहकर मजदूरी कर रहा था। गंगाशहर थाना पुलिस ने मर्ग दर्ज कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया।
पुलिस के अनुसार इन्द्रप्रकाश ने रिपोर्ट में बताया कि उसके मामा दिनेश कुमार पुत्र पन्नालाल जाटव, उम्र करीब 40 वर्ष, निवासी उत्तरप्रदेश पिछले करीब एक वर्ष से बीकानेर की मां कृपा पेपर प्रोडक्ट में मजदूरी कर रहे थे।
रिपोर्ट के अनुसार 13 सितंबर की शाम करीब 7:30 बजे दिनेश
रिपोर्ट के अनुसार गत 13 सितंबर की शाम करीब 7:30 बजे दिनेश कुमार सहकर्मी कृष्णा के साथ स्कूटी पर जा रहे थे। इसी दौरान नोखा रोड पर बने ब्रेकर के पास अचानक ब्रेक लगाने से स्कूटी असंतुलित होकर फिसल गई और दोनों सड़क पर गिर गए। हादसे में दिनेश कुमार के चोटें आईं।
घायल दिनेश कुमार को इलाज के लिए पीबीएम अस्पताल बीकानेर में भर्ती करवाया गया, जहां उपचार के दौरान 14 सितंबर की दोपहर उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया।
