![]() |
बीकानेर। लूणकरणसर नगरपालिका में अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर सियासी तस्वीर साफ हो गई है। नामांकन के आखिरी दिन भाजपा से चन्द्रमोहन डाल और कांग्रेस से गणेश नाथ ने अपने-अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल किया। अध्यक्ष की कुर्सी के लिए दोनों दलों ने अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। अब निगाहें अध्यक्ष पद के चुनाव पर टिकी हैं।
23 पार्षदों के साथ भाजपा का बहुमत
लूणकरणसर नगरपालिका के 35 वार्डों में हुए चुनाव में भाजपा ने 23 वार्डों में जीत दर्ज कर स्पष्ट बहुमत हासिल किया। कांग्रेस के 11 और एक निर्दलीय पार्षद ने चुनाव जीता। अध्यक्ष पद के लिए बहुमत का आंकड़ा 18 मत है, जबकि भाजपा के पास 23 पार्षद हैं। ऐसे में भाजपा प्रत्याशी चन्द्रमोहन डाल के सामने अध्यक्ष की कुर्सी तक पहुंचने के लिए बहुमत का आंकड़ा पार करना कोई बड़ी चुनौती नहीं लग रही है।
मंत्री सुमित गोदारा के नेतृत्व में भाजपा का प्रदर्शन
कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा के नेतृत्व में भाजपा ने पहलीबार बनी लूणकरणसर नगरपालिका का चुनाव लड़ा। पार्टी ने 35 में से 23 वार्डों में जीत हासिल कर अपना दबदबा कायम किया। अब अध्यक्ष पद के लिए भाजपा ने चन्द्रमोहन डाल पर भरोसा जताया है। कांग्रेस की ओर से गणेश नाथ ने नामांकन दाखिल कर मुकाबले को रोचक बना दिया है। पहली नगरपालिका के पहले अध्यक्ष का नाम कौन होगा, इस पर अब सभी की नजरें टिकी हैं।
