JBN NEWS BIKANER

युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

 

युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या 

 पुलिस जांच में जुटी


 बीकानेर। बीकानेर के सुजानदेसर क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक 22 वर्षीय युवक का शव उसके घर में फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर गंगाशहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया।

 प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब 3 बजे सुजानदेसर पुराने कुएं के पास स्थित एक मकान में युवक के फंदे से लटके होने की सूचना मिली। सूचना पर गंगाशहर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस की मौजूदगी में शव को नीचे उतारकर पीबीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकीय परीक्षण के बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया।

मृतक की पहचान संदीप पुत्र प्रेमरतन (22 वर्ष), निवासी सुजानदेसर के रूप में हुई है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटना की सूचना मिलते ही खिदमतगार खादिम सोसायटी और असहाय सेवा संस्थान की एम्बुलेंस भी मौके पर पहुंची। संस्था से जुड़े शोएब भाई, राजा कुमार, शकील, जुनैद व राजकुमार खड़गावत सहित अन्य सदस्यों ने शव को अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और परिजनों के बयान सहित अन्य पहलुओं के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.