![]() |
| बीकानेर में जनसमस्याओं को लेकर RLP का प्रदर्शन |
बेनीवाल की सुरक्षा का मुद्दा भी उठा
बीकानेर। बीकानेर में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) ने विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर सोमवार दोपहर को कलेक्ट्रेट पर विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान किसानों की समस्याएं, बिजली-पानी, सड़क, चिकित्सा और कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों को उठाया गया। साथ ही RLP सुप्रीमो और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल को दोबारा सुरक्षा देने की मांग भी की गई। प्रदर्शन के बाद प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर जल्द समाधान की मांग की गई।
