नशीली टेबलेट के साथ एक महिला को पकड़ा

 

नशीली टेबलेट के साथ एक महिला को पकड़ा
नशीली टेबलेट के साथ एक महिला को पकड़ा 

बीकानेर। बीकानेर जिले के खाजूवाला क्षेत्र में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खाजूवाला पुलिस और ड्रग्स कंट्रोल विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने एक मकान पर छापेमारी कर 13,300 नशीली टैबलेट बरामद की हैं। जानकारी के अनुसार कार्रवाई के दौरान एक घर में भारी मात्रा में प्रतिबंधित एवं नशीली दवाइयों का जखीरा मिला। मौके से 13,300 नशीली टैबलेट जब्त की गईं। मामले में एक महिला को डिटेन कर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस और ड्रग्स कंट्रोल विभाग की संयुक्त टीम बरामद टैबले के स्रोत, सप्लाई नेटवर्क और अन्य संबंधित लोगों के बारे गहन जांच कर रही है। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशे के अ कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.