सात दिवसीय - आत्म रक्षा एवं साफा प्रशिक्षण शिविर के बैनर का हुआ विमोचन

 

सात दिवसीय - आत्म रक्षा एवं साफा प्रशिक्षण शिविर के बैनर का हुआ विमोचन
सात दिवसीय - आत्म रक्षा एवं साफा प्रशिक्षण शिविर के बैनर का हुआ विमोचन

बीकानेर ।  पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी द्वारा क्षत्रिय समाज एवं ट्रस्ट बीकानेर संभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय “आत्म रक्षा एवं साफा प्रशिक्षण शिविर” के बैनर विमोचन करते हुए कहा कि सफल आयोजन हेतु समस्त आयोजकों, पदाधिकारियों एवं समाज बंधुओं को मेरी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं ।

भाटी ने कहा कि युवा पीढ़ी में आत्मविश्वास, अनुशासन, संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण की भावना विकसित करने वाले ऐसे आयोजन समाज को नई दिशा प्रदान करते हैं। आत्मरक्षा का प्रशिक्षण जहां सुरक्षा एवं साहस का संदेश देता है, वहीं साफा प्रशिक्षण हमारी गौरवशाली राजस्थानी संस्कृति और विरासत को सहेजने का महत्वपूर्ण माध्यम है ।

आशा है कि यह शिविर युवाओं के व्यक्तित्व विकास एवं सामाजिक जागरूकता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। आप सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य एवं शिविर की सफल पूर्णता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं । ये आत्म रक्षा एवं साफा प्रशिक्षण शिविर 24 जून से 30 जून तक, बीदासर हाउस, तीर्थ स्तम्भ के पास आयोजित किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.