![]() |
| गंगाशहर यश ओझा हत्याकांड, दो दोषियों को उम्रकैद |
बीकानेर।बीकानेर गंगाशहर के चर्चित यश ओझा हत्याकांड में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए दो आरोपियों को हत्या का दोषी करार दिया है। न्यायाधीश अश्वनी विज ने दोनों दोषियों को आजीवन कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई।
अभियोजन के अनुसार, गर्लफ्रेंड को लेकर हुए विवाद के बाद पंडरपुरी चाय की दुकान पर हुई कहासुनी के दौरान आरोपियों ने यश ओझा पर चाकू से हमला कर दिया था। गर्दन पर गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, गवाहों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की थी। मामले में एक नाबालिग को बाल न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया था। लंबी सुनवाई के बाद कोर्ट ने आरोपियों को दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई।
