नयाशहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, -जुआ खेलते तीन आरोपी गिरफ्तार, 50,280 रूपये जब्त

नयाशहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, -जुआ खेलते तीन आरोपी गिरफ्तार -50,280 रूपये जब्त
नयाशहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,-जुआ खेलते तीन आरोपी गिरफ्तार -50,280 रूपये जब्त


 बीकानेर। नयाशहर थाना पुलिस ने संगठित अपराधों और जुआ-सट्टा गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹50,280 नकद और जुआ खेलने में प्रयुक्त दो गोटी (घोड़ी दाणा) जब्त की हैं।

पुलिस के अनुसार पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज ओमप्रकाश और पुलिस अधीक्षक बीकानेर विशाल जांगिड़ के निर्देश पर जुआ-सट्टा और संगठित अपराधों की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर चक्रवर्ती सिंह राठौड़ तथा नगर वृत्ताधिकारी अनुज डाल के सुपरविजन में नयाशहर थानाधिकारी रोहित चौधरी के नेतन में गठित टीम ने 5 जून को हरिजन बस्ती स्थित निर्माणाधीन मकान के सामने गली में दबिश दी।

कार्रवाई के दौरान बजरंग सिंह, सीताराम सरपटा और खेमा जाट को गोटी (घोड़ी दाणा) पर दांव लगाकर जुआ खेलते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने मौके से जुआ राशि बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा आरपीजीओ एक्ट एवं संगठित अपराध से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि अवैध जुआ और सट्टा गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

इनकी रही भूमिका

थाना अधिकारी रोहित चौधरी, हेडकास्टेबल शेर सिंह, कांस्टेबल रामकिशन और कैलाश की अहम भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.