श्रीडूंगरगढ़ में तूफान का कहर, करोड़ों का एग्री वेयरहाउस ध्वस्त

 

श्रीडूंगरगढ़ में तूफान का कहर, करोड़ों का एग्री वेयरहाउस ध्वस्त
श्रीडूंगरगढ़ में तूफान का कहर, करोड़ों का एग्री वेयरहाउस ध्वस्त


बीकानेर। आज शनिवार दोपहर को श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में आए तेज तूफान और बारिश ने भारी तबाही मचाई। लसर फांटे के पास स्थित किसान एग्री वेयरहाउस तेज हवाओं की चपेट में आकर ढह गया। तूफान से वेयरहाउस का टिन शेड, दीवारें और अन्य ढांचा क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि अंदर रखा माल भी नुकसान की चपेट में आ गया।

हादसे में वेयरहाउस का मुनीम घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज हवाओं के कारण लोहे की भारी संरचनाएं और टिन शेड करीब 100 मीटर दूर जा गिरे। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार वेयरहाउस को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.