कांग्रेस अल्पसंख्यक द्वारा सभी वार्डों की मूलभूत सुविधाओं को लेकर नगर निगम आयुक्त एवं बीकानेर विकास प्राधिकरण को दिया ज्ञापन - एन डी कादरी

 

कांग्रेस अल्पसंख्यक द्वारा सभी वार्डों की मूलभूत सुविधाओं को लेकर नगर निगम आयुक्त एवं बीकानेर विकास प्राधिकरण को दिया ज्ञापन - एन डी कादरी
कांग्रेस अल्पसंख्यक द्वारा सभी वार्डों की मूलभूत सुविधाओं को लेकर नगर निगम आयुक्त एवं बीकानेर विकास प्राधिकरण को दिया ज्ञापन - एन डी कादरी


  बीकानेर - कांग्रेस जिला अल्पसंख्यक के संगठन महासचिव एन डी कादरी ने बताया कि बीकानेर शहर के तमाम 80 वार्डों में विकास कार्य बंद है। पुरे शहर का इन समस्याओं को लेकर बहुत बुरा हाल जिससे आमजन में जबरदस्त आक्रोश बढ़ता जा रहा समय रहते काम नहीं हुआ तो लोग सड़कों पर उतर कर धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे।


इसको लेकर कांग्रेस (अल्पसंख्यक) जिला अध्यक्ष अकबर अली खादी के नेतृत्व में नगर निगम और बीकानेर विकास प्राधिकरण को ज्ञापन देकर पूरे शहर में जगह-जगह सड़के टूटी पड़ी जगह जगह सड़क के बीच में गहरे गड्ढे हो चुके है तथा सिवरेज के चेंबर, नालिया, नाली क्रॉस टूट चुके हैं जिससे आमजन परेशान हैं और आए दिन आमजन दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं इस संबंध में पूर्व आयुक्त महोदय को ज्ञापन देकर मांग की गई थी परंतु आज दिनांक तक शहर के विकास कार्य शुरू नहीं किए गए हैं और समस्या जस की तस है।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष ज़ावेद पडिहार ने कहा कि मानसून सर पर निगम को नाले सीवरेज समय रहते साफ करवाने चाहिए जो एरिया पानी से भरता वहां पर अभी से सफाई चालू करवा देनी चाहिए अभी बिना बरसात के हाल खराब शहर के इसलिये निगम को सभल जाना चाहिए । प्रशासन को कुंभकरण की निंद्रा से जागना होगा और मानसून के पानी से शहर में हां-हां कार मचे इससे पहले ही नालों आदि की सफाई समय रहते करवानी चाहिए। वार्ड 42 का जमादार द्वारा पक्षपात पूर्ण व्यवहार करता है, चंद विशेष गलियों में सफाई के लिए दो-दो महीने तक सफाई कर्मचारी नहीं भेजता भेज दे तो कचरा नहीं उठता ले-देकर वहीं वापस नालियां जाम कर हो जाती है। मोहल्ला वासियों में काफी आक्रोश है। ऐसे जमादार को हटाया जाए निगम में नई लाइटें आई पड़ी है को तुरंत प्रभाव से लगवाई जानी चाहिए। लेकर आमजन में आक्रोश है।

कादरी ने बताया कि अगर प्रशासन अब भी समय रहते नहीं जागा तो और शहर में विकास कार्य चालू नहीं किए तो मजबूरन कांग्रेस जिला अल्पसंख्यक को बड़े स्तर पर धरना प्रदर्शन करना पड़ेगा। जिसकी के लिए निगम प्रशासन जिम्मेदार होगा।

ज्ञापन देने वालों में जिला अध्यक्ष अकबर अली खादी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष ज़ावेद पडिहार, एन डी कादरी, शाहबूद्दीन भुट्टा, हाफ़िज़ इब्राहिम, शाहबुद्दीन छींपा, आरिफ़ मोलानी, असलम छींपा, सारीक हुसैन,सलीम सांई, याकुब अली, छोटू अली,इमाम द्दीन, शरीफ़ गोरी, अकबर अली, इमरान छींपा, हाजी गुजर l 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.