प्रतिमा का अनावरण हुआ

 

प्रतिमा का अनावरण हुआ
प्रतिमा का अनावरण हुआ 


बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने मंगलवार को बताया कि उदयरामसर की पावन धरा पर आज वीर सपूत अमर शहीद हवलदार श्री गजराज सिंह यादव (CRPF) जी की प्रतिमा अनावरण एवं लोकार्पण समारोह में राजस्थान सरकार के नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री श्री झाबर सिंह खर्रा जी के साथ शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीद गजराज सिंह यादव जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी वीरता, राष्ट्रभक्ति और त्याग की गाथा सदैव आने वाली पीढ़ियों को देशसेवा के लिए प्रेरित करती रहेगी।

इस अवसर पर शहीद परिवार का सादर अभिनंदन कर उनके प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त किया। शहीदों का बलिदान राष्ट्र कभी नहीं भूल सकता।

कार्यक्रम में बीकानेर पूर्व से विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी, बीकानेर पश्चिम से विधायक श्री जेठानंद व्यास,CRPF के वरिष्ठ अधिकारीगण, श्री जुगल किशोर राठी सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

अमर शहीद हवलदार श्री गजराज सिंह यादव जी को विनम्र श्रद्धांजलि।

जय हिन्द।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.