बीजेपी सरकार व चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेसजन का सद्बुद्धि यज्ञ,

बीजेपी सरकार व चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेसजन का सद्बुद्धि यज्ञ,
बीजेपी सरकार व चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेसजन का सद्बुद्धि यज्ञ, 


कहा- विपक्ष को कमजोर करने के लिए लोकतांत्रिक संस्थाओं का दुरुपयोग

 बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार व चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शहर जिला बी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पश्चिम विधानसभा क्षेत्र द्वारा बुधवार को गांधी पार्क में सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुमित वल्लभ कोचर ने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किया जाना न केवल असंवैधानिक है, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए भी गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी राजनीतिक दलों को समान अवसर मिलना चाहिए, लेकिन भाजपा सरकार विपक्ष को कमजोर करने के लिए लोकतांत्रिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है।

ओबीसी कांग्रेस के प्रदेश सचिव एवं शहर जिला सचिव मन चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सत्ता के बल लोकतांत्रिक संस्थाओं को समाप्त करने पर आमादा है। उन् आरोप लगाया कि केंद्र सरकार संविधान की मूल भावना को कुचलकर विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस (एसएमडी) के महासचिव जयदीपसिंह जावा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी और लोकतंत्र विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी। उन्होंने कहा कि न्याय और लोकतंत्र की इस लड़ाई को कांग्रेस अंत तक मजबूती से लड़ती रहेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.