![]() |
मोहली (पंजाब) की डिम्पल खत्री की हत्या के विरोध में बीकानेर जीनगर समाज मे रोष ।
![]() |
मोहली (पंजाब) की डिम्पल खत्री की हत्या के विरोध में बीकानेर जीनगर समाज मे रोष । |
आज जीनगर समाज संस्था बीकानेर द्वारा दिनांक 4 जून 2026 मोहली, पटियाला (पंजाब) में स्थित फेज-11 एस.आर.पी.यू.एस. लाजिस्तिक्स मे कार्यरत डिम्पल खत्री पुत्री राजकुमार खत्री के सहकर्मी हरजिन्दर सिंह द्वारा डिम्पल की निर्मम हत्या के विरोध में जिला कलक्टर मार्फत महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा । ज्ञापन के बताया गया कि एक मासूम लड़की जो पटियाला से अपने सपनो को पंख देने आई थी | एक बेटी जो अपने माता-पिता का सहारा बनने ओर अपने भविष्य को संवारने के लिए आई मगर उसी के कार्यालय के सहकर्मी हरजिन्दर सिंह द्वारा निर्दयता पूर्वक चाकू से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया । डिम्पल खत्री की निर्मम हत्या की घटना बहुत ही दुखःद हृदय विदारक है, मन व्यथित करने वाली इस घटना से पूरे भारतवर्ष के जीनगर समाज को झंकझोर दिया हैं। जीनगर समाज की मांग है कि डिम्पल खत्री के हत्यारे को शीघ्र सजा हेतु फास्टट्रैक न्यायालय में मामले की सुनवाई कर हत्यारे हरजिन्दर सिंह को फांसी की सजा दिलवाई जावे एवं परिजनों का नियमानुसार आर्थिक सहायता पहुँचाते हुए परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जावें ।
इस दौरान छगनलाल पंवार अध्यक्ष जीनगर समाज संस्था बीकानेर, किशनलाल खत्री, राजकुमार जीनगर, नथमल राठौड़, राजेन्द्र देवड़ा, भोजराज पंवार, किशनलाल सोनगरा, दशरथ सोलंकी, ओम प्रकाश सोनगरा, महादेव देवड़ा, नारायणदास पंवार, गंगाराम देवड़ा, अनिल कुमार सोलंकी, कैलाश राठौड़, अशोक आसेरी, सन्नी ढालिया, खूशालचन्द आसेरी, गोवर्धन खत्री, रामचन्द्र सिरोही, विवेकानन्द आर्य, पंकज राठौड़, मदनलाल सोनगरा, कन्हैयालाल राठौड़, देवनारायण सोलंकी, मांगीलाल चैहान, दिनेश आसेरी, वेदप्रकाश सिरोही, चन्दा, सीमा, निमा, उमा देवी, सम्पत, किरण, ललिता, संतोष, सिया, मंजू, रजनी सहित आदि लोग मौजूद थे ।

