![]() |
नोखा। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन, विकास, विश्वास एवं गरीब कल्याण को समर्पित 12 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी नोखा शहर द्वारा विशेष पूजा-अर्चना एवं प्रार्थना कार्यक्रम आयोजित किया गया।
भाजपा नोखा शहर द्वारा पंचारिया चौक स्थित श्री सत्यनारायण भगवान मंदिर में भगवान महादेव का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से विशेष पूजन एवं आरती की गई। पूजा-अर्चना पंडित श्री विशाल उपाध्याय जी द्वारा संपन्न करवाई गई।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु जीवन, अखंड राष्ट्र सेवा, राष्ट्र की निरंतर प्रगति एवं विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि हेतु मंगलकामनाएं की गईं।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने गरीब कल्याण, आधारभूत संरचना, आत्मनिर्भर भारत, महिला सशक्तिकरण, युवा सशक्तिकरण, सांस्कृतिक गौरव एवं वैश्विक स्तर पर भारत की मजबूत पहचान के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। देश आज विकास और आत्मनिर्भरता के नए आयाम स्थापित कर रहा है।
कार्यक्रम में भाजपा नोखा शहर अध्यक्ष श्री गंगाराम पारीक, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री निर्मल भूरा, श्री रमेश नाथ, श्री हेमंत जोशी, श्री पुखराज पंचारिया, श्री नरसी लखारा, श्री कालू भार्गव, श्री मंगलाराम पंडित, श्री विकास जाजड़ा, श्री पुखराज सुथार, श्री निर्मल चोपड़ा, श्री मनोज पंडित, श्री देवकिशन पंडित, श्री कैलाश कठातला सहित भाजपा पदाधिकारीगण, कार्यकर्तागण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
सभी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में विकसित भारत के निर्माण, सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
— भारतीय जनता पार्टी, नोखा शहर 🇮🇳
