![]() |
| कोटगेट रेलवे फाटक का कार्य का निरिक्षण किया। |
कोटगेट /सांखला रेलवे फाटक अंडरब्रिज निर्माण के लिए रास्ते में आ रहे मकान-दुकान हटाने का काम प्रगति पर
बीकानेर । शहर की लाइफलाइन माने जाने वाले कोटगेट/ सांखला रेलवे फाटक के अंडरब्रिज निर्माण का कार्य अब जमीनी तौर पर दिखना हो गया है। बीकानेर शहर के अंदर रेलवे फाटक की जाम की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए रेलवे प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाते हुए निर्माण कार्य को गति दे दी है। इसके तहत अंडरब्रिज के रास्ते में आने वाले मकानों और दुकानों को हटाने की कार्रवाई तेजी से की जा रही है। निर्माण कार्य शुरू होने और अतिक्रमण हटने से क्षेत्र में हलचल बढ़ गई है। प्रशासन का प्रयास है कि इस महत्वपूर्ण परियोजना को समय पर पूरा कर आमजन को पिछले 35 सालों से नासूर बनी रही शहर वासियों के लिए ट्रैफिक समस्या से राहत दिलाई जा सके।
