दिव्यांग खिलाड़ियों को स्वास्थवर्धक प्रोटीन एवं अल्पाहार वितरित-अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस

 

दिव्यांग खिलाड़ियों को स्वास्थवर्धक प्रोटीन एवं अल्पाहार वितरित-अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस
दिव्यांग खिलाड़ियों को स्वास्थवर्धक प्रोटीन एवं अल्पाहार वितरित-अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस



बीकानेर। अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर एसएमएस दिव्यांग सेवा संस्था पैरा स्पोर्ट्स बीकानेर द्वारा सादुल स्पोर्ट्स स्कूल में अभ्यासरत दिव्यांग खिलाड़ियों को स्वास्थ्यवर्धक प्रोटीन एवं पौष्टिक अल्पाहार वितरित किया गया। संस्था की अध्यक्ष मंजू गुलगुलिया के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में संस्था के उपाध्यक्ष लक्ष्मण जी रामावत ने खिलाड़ियों को पोषण सामग्री प्रदान करते हुए खेलों के प्रति निरंतर समर्पण और अनुशासन बनाए रखने का संदेश दिया।इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष मंजू गुलगुलिया ने कहा कि दिव्यांग खिलाड़ियों में अपार प्रतिभा होती है, आवश्यकता केवल उचित अवसर, प्रशिक्षण और प्रोत्साहन की है। संस्था का उद्देश्य दिव्यांग खिलाड़ियों को खेलों के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना तथा उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तैयार करना है।उपाध्यक्ष लक्ष्मण जी रामावत ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलों में सफलता के लिए नियमित अभ्यास के साथ-साथ संतुलित एवं पौष्टिक आहार भी अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य से संस्था द्वारा समय-समय पर स्वास्थवर्धक प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन युक्त पोषण सामग्री एवं अल्पाहार उपलब्ध कराया जाता है।


सादुल स्पोर्ट्स स्कूल में एसएमएस दिव्यांग सेवा संस्था पैरा स्पोर्ट्स बीकानेर द्वारा दिव्यांग खिलाड़ियों का नियमित प्रशिक्षण एवं अभ्यास संचालित किया जा रहा है। संस्था के प्रयासों से अनेक खिलाड़ी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.