![]() |
| राज्यसभा सांसद निर्विरोध निर्वाचित होने पर डॉ. सतीश पूनिया को दी बधाई |
बीकानेर।
राजस्थान से राज्यसभा सांसद निर्विरोध निर्वाचित होने पर भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं हरियाणा प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया को उनके निवास पर जाकर भाजपा नेताओं ने शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
इस अवसर पर गंगानगर सह प्रभारी मोहन सुराणा एवं भाजपा देहात जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने डॉ. सतीश पूनिया से उनके निवास पर शिष्टाचार मुलाकात कर राज्यसभा सांसद निर्विरोध निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मोहन सुराणा ने कहा कि डॉ. सतीश पूनिया का संगठनात्मक अनुभव, नेतृत्व क्षमता एवं जनसेवा के प्रति समर्पण राज्यसभा में राजस्थान के हितों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। वहीं मनीष सोनी ने कहा कि डॉ. पूनिया का राज्यसभा के लिए निर्वाचित होना भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए गौरव का विषय है तथा उनके अनुभव और मार्गदर्शन का लाभ प्रदेश एवं देश को मिलेगा।
इस दौरान दोनों नेताओं ने डॉ. पूनिया के सफल कार्यकाल की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे राज्यसभा में राजस्थान के विकास, किसानों, युवाओं एवं आमजन से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे।
