महिला अधिकारिता विभाग की ओर से नारी चौपाल एवं बेटी जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

महिला अधिकारिता विभाग की ओर से नारी चौपाल एवं बेटी जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
महिला अधिकारिता विभाग की ओर से नारी चौपाल एवं बेटी जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 


आज महिला अधिकारिता विभाग की ओर से नारी चौपाल एवं बेटी जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी देना तथा बेटी के जन्म को उत्सव के रूप में मनाकर समाज में सकारात्मक संदेश देना रहा।

इस अवसर पर Surendra Dara (तहसीलदार, पंचू), भाजपा नोखा शहरी मंडल अध्यक्ष Gangaram Pandiya, शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि, राजीविका ब्लॉक इंचार्ज, तथा समाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का मंच संचालन महिला एवं बाल विकास विभाग के दीपक शर्मा द्वारा किया गया। उन्होंने विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी तथा विभागीय योजनाओं पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में महिला अधिकारिता विभाग की सुपरवाइजर Jaya Gadgil ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से मुख्यमंत्री नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना, उड़ान योजना तथा लाडो प्रोत्साहन योजना के बारे में विस्तार से बताते हुए महिलाओं को इन योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान बेटी जन्मोत्सव भी मनाया गया, जिसमें नवजात बालिकाओं का सम्मान किया गया। इस मौके पर माता का नाम पूजा है तथा जुड़वां बालिकाओं के नाम दिशा एवं दृष्टि है, जिससे कार्यक्रम में उत्सव और भावनात्मक माहौल बना रहा।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा अपनी-अपनी योजनाओं की जानकारी दी गई।

समाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा छात्रावास योजना, पालनहार योजना तथा मुख्यमंत्री कन्यादान योजना की जानकारी दी गई। वहीं शिक्षा विभाग द्वारा लाडो प्रोत्साहन योजना, बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार योजना, गार्गी पुरस्कार योजना तथा साइकिल वितरण योजना की जानकारी साझा की गई।

राजीविका की ओर से स्वयं सहायता समूहों की जानकारी दी गई तथा नए उद्यम स्थापित करने हेतु ऋण एवं वित्तीय सहायता की जानकारी प्रदान की गई।

ANM गायत्री जी द्वारा महिलाओं में होने वाली एनीमिया एवं सर्वाइकल कैंसर के बारे में जानकारी दी गई तथा इनके बचाव एवं समय पर जांच की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।

अतिथियों ने बेटियों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बेटियाँ समाज की प्रगति की आधारशिला हैं। महिलाओं को योजनाओं एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी का लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि पात्र लाभार्थियों तक सभी योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाया जाएगा।

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.