कोटगेट पर चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर का कांग्रेसी महिलाओं द्वारा फूंका गया पुतला

 

कोटगेट पर चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर का कांग्रेसी महिलाओं द्वारा फूंका गया पुतला
कोटगेट पर चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर का कांग्रेसी महिलाओं द्वारा फूंका गया पुतला 


 बीकानेर। चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर द्वारा कल गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में गर्भवती महिलाओं को लेकर दिए गए बयान के विरोध में कांग्रेस ने बीकानेर में प्रदर्शन किया। मंत्री के बयान को लेकर प्रदेशभर में आक्रोश जताया जा रहा है और सोशल मीडिया पर भी कांग्रेस नेताओं द्वारा उन्हें घेरा है।

बीकानेर में कांग्रेस शहर अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल एवं ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष उमा सुथार के नेतृत्व में  शुक्रवार दोपहर को कोटगेट पर विरोध-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने चिकित्सा मंत्री का प्रतीकात्मक पुतला बनाकर दहन किया और बयान पर कड़ी आपत्ति जताई।

उमा सुथार ने कहा कि महिलाओं के प्रति अशोभनीय टिप्प किसी मंत्री को शोभा नहीं देती। उन्होंने आरोप लगाया कि तरह का बयान केवल प्रदेश की महिलाओं ही नहीं, बल्कि मंत्रा के अपने परिवार की बहन-बेटियों और महिलाओं का भी अपमान है। सुथार ने कहा कि मातृत्व की पीड़ा और जिम्मेदारी को समझे बिना इस प्रकार की टिप्पणी करना दुर्भाग्यपूर्ण है। इस अवसर राहुल जादू संगत, मेहबूब अली रंगरेज सहित अन्य कांग्रेसी नेता कार्यकर्ता मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.