श्री खत्री मोदी समाज सार्वजनिक प्रन्यास, बीकानेर में मीडिया प्रकोष्ठ का गठन, पदाधिकारियों ने ली शपथ

 

श्री खत्री मोदी समाज सार्वजनिक प्रन्यास, बीकानेर में मीडिया प्रकोष्ठ का गठन, पदाधिकारियों ने ली शपथ
श्री खत्री मोदी समाज सार्वजनिक प्रन्यास, बीकानेर में मीडिया प्रकोष्ठ का गठन, पदाधिकारियों ने ली शपथ


बीकानेर, 10 जून 2026।


समाज संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से श्री खत्री मोदी समाज सार्वजनिक प्रन्यास, बीकानेर द्वारा आज बुधवार, 10 जून 2026 को प्रातः 11:00 बजे श्री खत्री मोदी भवन, बीकानेर में मीडिया प्रकोष्ठ के विस्तार एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम में समाज की गतिविधियों, जनहित कार्यों एवं सामाजिक सरोकारों को व्यापक स्तर पर जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से मीडिया प्रकोष्ठ का गठन किया गया। इस अवसर पर नवगठित मीडिया प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को समाज एवं संगठन हित में निष्ठा, समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की शपथ दिलाई गई।


प्रन्यास पदाधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में मीडिया समाज और संगठन के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु का कार्य करता है। मीडिया प्रकोष्ठ के गठन से समाज की गतिविधियों का प्रभावी प्रचार-प्रसार होगा तथा समाज के विभिन्न कार्यक्रमों और उपलब्धियों को अधिक व्यापक पहचान मिलेगी।


मीडिया प्रकोष्ठ के पदाधिकारी इस प्रकार हैं :

1. रामरतन मोदी पुत्र श्रीराम किशन मोदी

2. उमेश मोदी पुत्र श्री सीता राम मोदी

3. प्रदीप मोदी पुत्र श्री नारायण प्रसाद

4. पुरुषोत्तम मोदी पुत्र श्री सुरेश कुमार मोदी,खाजूवाला

5. विजय कपूर पुत्र श्री ओम प्रकाश मोदी

6. बालकृष्ण मोदी पुत्र श्री कैलाश चंद्र मोदी

7.किशन मोदी उर्फ बाबू बीकानेरी पुत्र श्री गोपाल दास मोदी

कार्यक्रम में प्रन्यास के पदाधिकारियों, समाज के वरिष्ठजनों एवं गणमान्य सदस्यों की उपस्थिति रही। अध्यक्ष श्याम मोदी को कोषाध्यक्ष सचिन मोदी वह प्रचार मंत्री नितिन खत्री सभी ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए समाज हित में सक्रिय एवं सकारात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.