वॉलीबॉल प्रशिक्षण शिविर में बांठिया ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन

 

वॉलीबॉल प्रशिक्षण शिविर में बांठिया ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन
वॉलीबॉल प्रशिक्षण शिविर में बांठिया ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन



बीकानेर । शाला कीडा संगम फोट स्कुल मैदान पर चल रहे वॉलीबाल प्रशिक्षण शिविर में भाग ले रहे खिलाडियों को प्रोत्साहित करने हेतु खेल प्रेमी एवं उधोगपति सुनील बांठिया मैदान पर आये और उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर खिलाडियो को संबोधित करते हुए कहा कि खेल से ही व्यक्ति अनुशासित, सदव्यवहार तथा भाईचारा सीखता है। उन्होने खिलाडियो को अग्रिम शुभकामनाए देते हुए बीकानेर का नाम रोशन करने की अपील की तथा अनुशासित रहकर शिविर में अपने गुरूजनो द्वारा सीखाई जा रही खेल कला को आत्मसात करने की भी अपील की।

इस अवसर पर केन्द्र प्रभारी शिवराज सिंह शेखावत ने बताया कि इस केन्द्र पर वर्ष पर्यन्त वॉलीबाल व अन्य खेलो का संचालन किया जायेगा जो खिलाडी निरन्तर अभ्यास करना चाहते है उनके लिए हमेशा सहयोग रहेगा ।

शिविर संयोजक एंव प्रशिक्षक धूमल भाटी ने बताया कि प्रातः खिलाडियो की फिटनेस और खेल कौशल सुधार हेतु अभ्यास तथा सांय मैच पद्धित और मैच टेम्पर से अवगत कराया जा रहा है। इस अवसर पर सुनील बांठिया को वॉलीबाल प्रशिक्षक दिलीप सिंह, राठौड, ज्योति प्रभा सोंलकी, किकेट प्रशिक्षक एन०डी०पणिया, तीरंदाजी प्रशिक्षक आनन्द स्वामी, लॉन टेनिस प्रशिक्षक मो० नईम लोदी ने माल्यापर्ण व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। सबसे पूर्व बांठिया ने प्रशिक्षणार्थी छात्र-छात्रा खिलाडियो से परिचय प्राप्त किया ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.