श्रीडूंगरगढ़ में नग्न अवस्था में महिला -का शव मिलने का मामला

 

श्रीडूंगरगढ़ में नग्न अवस्था में महिला -का शव मिलने का मामला
श्रीडूंगरगढ़ में नग्न अवस्था में महिला -का शव मिलने का मामला

 -लिव इन में रहती थी मृतका

 -प्रेमी पर हत्या का अंदेशा

-ढूंढने में जुटी पुलिस

 बीकानेर ।श्री डूंगरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र में मंगलवार  की सुबह बीदासर रोड वन विभाग की भूमि पर एक महिला का अर्धनग्न अवस्था में मिलने की घटना सामने आई, जिसको लेकर स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलने पर थाना अधिकारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया तथा उच्च अधिकारियों को सूचना दी गई।

 घटना की जानकारी मिलने पर श्रीडूंगरगढ़ सीओ निकेत पारीक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीएल मीना घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं एफएसएल व एमओयू टीम को भी मौके पर बुलाया गया और साक्ष्य जुटाए गए। मिली जानकारी के अनुसार श्रीडूंगरगढ़ इलाके में रहने वाली मृतका बाली बाई झालावाड़ क्षेत्र की निवासी थी और रात से घर गायब से थी और बतायाजा रहा कि वह लीव इन रिलेशन में रह रही थी और लीव इन रिलेशन में रहने वाला व्यक्ति भी रात से गायब हैं। प्रथमदृष्ट यह सामने आ रहा है कि उस व्यक्ति द्वारा ही इस महिला की हत्या की गई है, हालांकि इस बात की अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस की अलग-अलग टीमे लिव इन में रहने वाले व्यक्ति तलाश कर रही है। वहीं, मृतका के शव को श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीएल मीणा के अनुसार पुलिस की अलग-अलग टीमें पूरे प्रकरण का खुलासा करने में जुटी हुई है और जल्द इस मामले का खुलासा होने की संभावना है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.