84 कोस ब्रजधाम पदयात्रा कर बीकानेर पहुंचे राष्ट्रीय संत श्री सरजूदास जी महाराज, गंगाशहर में हुआ स्वागत

 

84 कोस ब्रजधाम पदयात्रा कर बीकानेर पहुंचे राष्ट्रीय संत श्री सरजूदास जी महाराज, गंगाशहर में हुआ स्वागत
84 कोस ब्रजधाम पदयात्रा कर बीकानेर पहुंचे राष्ट्रीय संत श्री सरजूदास जी महाराज, गंगाशहर में हुआ स्वागत

गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के संकल्प से पूर्ण की पदयात्रा

बीकानेर। गंगाशहर-सुजानदेसर स्थित रामझरोखा कैलाशधाम के पीठाधीश्वर श्री सरजूदास जी महाराज द्वारा 84 कोस ब्रजधाम की पदयात्रा पूर्ण कर मंगलवार को बीकानेर पहुंच गए हैं। गंगाशहर के महावीर चौक सर्किल पर महामंडलेश्वर श्री सरजूदास जी महाराज का श्रद्धालुओं ने अभिनंदन किया। इस दौरान समाजेवी श्रीभगवान अग्रवाल, प्रदीप उपाध्याय, शशिकांत गहलोत, ऋषिराज गहलोत, पवन सुथार, नीरज अग्रवाल, अजय सांखला, नेमीचंद गहलोत, जयदयाल गोदारा, मनीष गहलोत, विकास बिश्नोई, ब्रह्मदेव भादानी अर्जुन, मनोज प्रजापत एवं गौतम छींपा सहित अनेक श्रद्धालुओं ने श्री सरजूदास जी महाराज का स्वागत किया। रामझरोखा कैलाश धाम पहुंचकर परम पूज्य गुरुदेव सियारामजी जी महाराज, हनुमानजी व नर्बदेश्वर महादेव का पूजन किया। गौरतलब है कि मथुरा विश्राम घाट पर विधि विधान गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने एवं सनातन संस्कृति निरन्तर ऊर्जावान बने के संकल्प के साथ पदयात्रा प्रारंभ की थी। श्री यमुना महारानी जी के पूजन-अर्चन एवं संत-महात्माओं के पावन सान्निध्य में शुरू हुई 84 कोस ब्रजधाम यात्रा में 25 से अधिक संत-महात्मा व श्रद्धालु शामिल रहे। श्री सरजूदास जी महाराज ने बताया कि नौ दिवसीय लगभग 300 किमी तक ब्रजभूमि की पावन रज में संचालित इस पदयात्रा में गौ-संरक्षण, सनातन संस्कृति और धर्म जागरण का संदेश जन-जन तक प्रसारित किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.