धूमावती जयंती पर हुआ धूमावती माताओं का पूजन

 

धूमावती जयंती पर हुआ धूमावती माताओं का पूजन
धूमावती जयंती पर हुआ धूमावती माताओं का पूजन

श्री जी धूमावती चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आज धूमावती जयंती के अवसर पर संस्थापक पंडित घनश्याम आचार्य के सान्निध्य में धूमावती माताओं का पूजन कर आशीर्वाद लिया। अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि इस अवसर पर माताओं को शर्बत की बोतलें, साड़ी, दैनिक आवश्यकता का सामना एवं नकद राशि प्रदान की गई। सचिव भंवरलाल चांडक ने बताया कि धूमावती चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा गरीबी रेखा से नीचे की जरूरतमंद 100 धूमावती माताओं को हर तीन माह से वित्तीय सेवा प्रदान भी की जाती है ताकि माताएं अपना निजी खर्च करने में सक्षम हो सके। इस अवसर पर वीरेंद्र किराड़ू, दाऊलाल खुड़िया, अनिल शर्मा, हरबंश लाल अरोड़ा, गेवरचंद आचार्य, बाबू आचार्य, लालू पुजारी आदि उपस्थित हुए ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.